RSSB CET Graduate Level 2026: Rajasthan के graduate candidates के लिए बड़ी खुशखबरी है। Rajasthan Staff Selection Board यानी RSSB-Jaipur ने अपनी official website पर एक notification release किया है, जो Common Eligibility Test (Graduate Level) Examination 2026 से जुड़ा है।
इस भर्ती को Advt. No. 09/2026 के नाम से जाना जाएगा। जो भी candidates Rajasthan में graduate level की government jobs की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये notification काफी important है।
कब से भरे जाएंगे Application Form
RSSB CET Graduate Level का application form 4 जुलाई 2026 से भरना शुरू होगा और candidates 2 अगस्त 2026 तक apply कर सकेंगे। Fee payment की last date भी 2 अगस्त 2026 ही रखी गई है। Exam Date की बात करें तो ये 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच conduct कराया जाएगा।
Admit Card exam से पहले जारी किया जाएगा, जबकि Result Date अभी update नहीं की गई है। Candidates को सलाह दी जाती है कि वो official website पर जाकर तारीखों की पुष्टि जरूर कर लें।
Application Fee कितनी लगेगी
General और OBC (Other State) category के candidates को 600 रुपये fee देनी होगी। वहीं OBC (Non Creamy Layer) और MBC Rajasthan category के लिए ये fee 400 रुपये रखी गई है। SC, ST और PH candidates को भी 400 रुपये ही देने होंगे। Payment के लिए Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS और Cash Card/Mobile Wallet जैसे online options available रहेंगे।
Age Limit और Eligibility क्या है
1 जनवरी 2027 के हिसाब से minimum age 18 साल और maximum age 40 साल तय की गई है। Rajasthan government की rules के अनुसार candidates को age में relaxation भी मिलेगा।
Eligibility की बात करें तो candidates के पास किसी भी recognized university से Bachelor’s Degree होनी चाहिए, चाहे stream कोई भी हो। Detailed qualification और subject-wise eligibility के लिए candidates को official notification जरूर पढ़नी चाहिए।
कैसे भरें Online Form
जो candidates apply करना चाहते हैं, वो 2 अगस्त 2026 से पहले online apply कर सकते हैं। इसके लिए candidates official website पर जाकर सीधे application process complete कर सकते हैं।
Selection दो चरणों में होगा – Paper-I और Paper-II। Form भरने से पहले सभी candidates को official notification ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि Last Date, Age Limit और Education Qualification को लेकर कोई confusion न रहे।

